राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह “Cyber Jagrit Bharat” के अंतर्गत 28 अक्टूबर 2025 को WCL में समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि श्री संदीप पाटिल, आई.पी.एस., विशेष पुलिस महानिरीक्षक, नागपुर रेंज तथा विशिष्ट अतिथि श्री दीपक गवई, पुलिस अधीक्षक, सीआरपीएफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री जय प्रकाश द्विवेदी ने की। श्री द्विवेदी ने डिजिटल एवं वित्तीय धोखाधड़ी से सतर्क रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर निदेशक (वित्त) श्री बिक्रम घोष ने अपने स्वागत संबोधन में साइबर माह के अंतर्गत आयोजित विविध गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 5000 से अधिक मेम्बर्स तक साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता का संदेश पहुँचाया गया। कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) श्री हेमन्त शरद पांडे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे की विशेष उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि श्री पाटिल ने साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, पहचान की चोरी व ऑनलाइन ठगी से बचाव पर उपयोगी सुझाव दिए। कार्यक्रम में कलाकारों, फैकल्टी सदस्यों व विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा “Cyber Security Brochure” का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम का प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया गया, जिसे बड़ी संख्या में दर्शकों ने देखा।